भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह से प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने उनकी बल्लेबाज़ी को लेकर सवाल पूछा जिस पर बुमराह का जवाब वायरल हो गया है। बुमराह ने कहा, "आप मेरी बैटिंग की क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं? आपको गूगल करना चाहिए कि एक टेस्ट ओवर में सबसे ज़्यादा रन किसने बनाए हैं।"