पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर न्यूज़ीलैंड कप्तान टॉम लैथम ने भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि बुमराह का अनोखा ऐक्शन न्यूज़ीलैंड की पिचों पर खतरनाक होगा। पहला टेस्ट गुरुवार से बेसिन रिजर्व में शुरू होगा। न्यूज़ीलैंड 3 तेज गेंदबाजों और एक ऑलराउंडर के साथ उतरेगी।