ब्यूटी पार्लर की लापरवाही से जला मॉडल का चेहरा; अब भरना होगा जुर्माना
ग्वालियर (एमपी) में 2021 में ब्यूटी पार्लर की लापरवाही से एक मॉडल का चेहरा जल गया था व अब ज़िला उपभोक्ता फोरम ने पार्लर को पीड़िता को ₹20,000 जुर्माना और ₹2,000 कोर्ट का खर्च चुकाने का आदेश दिया है। दरअसल, पार्लर ने वैक्स में ज़्यादा केमिकल मिला दिया था व चेहरा जलने पर उसे आयुर्वेदिक लेप लगाने को कहा गया।