ब्यूटी पार्लर में बनवाती हैं आईब्रो तो हो जाएं सावधान, हो सकती है यह बीमारी

एमबीबीएस डॉक्टर अदिजीत धमीजा के मुताबिक, पार्लर में थ्रेडिंग करवाने से एक महिला को हेपेटाइटिस-बी हुआ और लिवर फेल हो गया। उन्होंने कहा, "कुछ पार्लर में थ्रेडिंग का एक ही धागा इस्तेमाल होता है...और छोटे-छोटे कट लगने से हेपेटाइटिस बी, सी और एचआईवी...ट्रांसफर हो सकता है।" बकौल डब्ल्यूएचओ, टैटू बनवाने, रेज़र शेयर करने और थ्रेडिंग आदि से हेपेटाइटिस-बी फैलता है।