ब्यूटी पार्लर से रिसेप्शन के लिए तैयार होकर दुल्हन MP में प्रेमी संग भागी, देखता रह गया दूल्हा

भोपाल (एमपी) में बुधवार को एक दुल्हन अपने रिसेप्शन से पहले प्रेमी संग भाग गई। दूल्हे के मुताबिक, दुल्हन ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर आई थी और मैरिज हॉल के बाहर कार से आया युवक दुल्हन को उसके सामने ही खींचकर अपने साथ ले गया। बकौल दूल्हा, विदाई के वक्त किसी ने उसकी कार के पहिए पंचर कर दिए थे।