बॉयकॉट की मांग के बीच ₹15 लाख तक ब्लैक में बिक रहा है भारत-पाक मैच का टिकट: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की एक टिकट की कीमत ब्लैक मार्केट में ₹15.75 लाख तक में बिक रही है। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने फैंस से कहा है कि वे फर्ज़ी वेबसाइट्स से टिकट न खरीदें। कुछ फैंस इस मैच को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।