बायजूस के फाउंडर रवींद्रन ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर; लिखा- 'हम फिर से उठेंगे'

एडटेक कंपनी बायजूस के संस्थापक बायजू रवींद्रन ने 'X' पर अपनी युवावस्था की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "टूट गए, नहीं टूटे। हम फिर से उठेंगे।" इससे पहले रवींद्रन ने एक अन्य पोस्ट पर लिखा था, "एक बार फिर से हम अपनी कंपनी को लॉन्च करेंगे, जो मुझे लगता है कि उम्मीद से पहले हो जाएगा।"