बॉयफ्रेंड को सूटकेस में बंद करने वाली महिला को यूएस में उसकी हत्या का दोषी किया गया करार
फ्लोरिडा (अमेरिका) में अपने बॉयफ्रेंड को सूटकेस में बंद करने वाली महिला को उसकी हत्या का दोषी करार दिया गया है। महिला ने पहले अधिकारियों को बताया था कि उसने ऐसा लुका-छिपी खेलते समय किया था और उसे लगा था कि वह खुद ही बाहर निकल जाएगा। महिला बाद में वाइन के नशे में बेसुध हो गई थी।