बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या, शराब पिलाई फिर करंट से मार डाला; 1 साल बाद खुली पोल
कांकेर (छत्तीसगढ़) में एक साल पहले एक शख्स की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि उसकी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उसे मारा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शख्स को जमकर शराब पिलाई गई थी जब वह पूरी तरह नशे में बेहोश हो गया तब बिजली के तार से उसे करंट लगाकर मार दिया।