जोधपुर (राजस्थान) के पार्क प्लाज़ा होटल द्वारा बियर की 6 बोतलें खरीदने वाले एक कस्टमर से 20% 'गाय सेस' वसूले जाने से जुड़ा बिल ऑनलाइन वायरल हुआ है। यह सेस 20% वैट पर वसूला गया जिसे राजस्थान सरकार अल्कोहलिक ड्रिंक्स पर वसूलती है। होटल के अनुसार, यह सेस राज्य सरकार की अधिसूचना के तहत 2018 से वसूला जा रहा है।