ऑस्ट्रेलिया के 21 साल के बियर्डमैन ने रचा इतिहास, तोड़ा 38 साल पुराना रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ माहली बियर्डमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू में 7.4 ओवर में 24 रन देकर 6 विकेट लिए। इससे वह वनडे डेब्यू पर 6 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाज़ बन गए। उन्होंने 1988 में टोनी डोडेमाइड के 5/21 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। बियर्डमैन दुनिया में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें गेंदबाज़ बने।