ब्रोंकाइटिस के कारण बोलने में कठिनाई के बाद पोप फ्रांसिस को अस्पताल में किया गया भर्ती
ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस को शुक्रवार को रोम में बोलने में दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। वैटिकन ने बताया कि पोप फ्रांसिस को 'ब्रोंकाइटिस' के कारण अस्पताल ले जाया गया और वह अगले तीन दिनों तक किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। पोप को पिछले 2-सालों में कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है।