बुर्के में हरिद्वार से कांवड़ लेकर यूपी जा रही मुस्लिम महिला, लोगों ने बरसाए फूल
संभल (यूपी) की मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने घर लौट रही हैं जिनके कई वीडियो सामने आए हैं। बुर्का पहने तमन्ना के बिजनौर पहुंचने पर लोगों ने फूल बरसाए। तमन्ना ने कहा कि वह कई वर्षों से कांवड़ियों को कांवड़ लाते देख रही थीं इसलिए इस बार कांवड लेकर आईं हैं और शिव मंदिर में चढ़ाएंगी।