ब्रेक की जगह दबाया ऐक्सेलरेटर, ग्रेटर नोएडा में कार सीख रही महिला ने 5 बच्चों को रौंदा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स-2 सोसायटी के बाहर बुधवार सुबह स्कूल बस का इंतज़ार कर रहे 5 बच्चों को एक कार ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। बकौल रिपोर्ट्स, कार चलाना सीख रही महिला ने ब्रेक की जगह गलती से ऐक्सेलरेटर दबा दिया जिससे कार अनियंत्रित हो गई। अस्पताल से सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।