मुंबई की एक महिला ने अर्बन कंपनी पर कर्मचारियों से अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "मैंने होम स्पा सेशन बुक किया था और कंपनी की कर्मचारी ने कॉल कर बताया कि वह 15-20 मिनट लेट आएगी क्योंकि लगातार बुकिंग के चलते उसने पूरे दिन कुछ नहीं खाया, जब वह आई तो उसकी आंखों में आंसू थे।"