ब्रेकअप के चलते बढ़ रही हैं FIR, कानून का दुरुपयोग खतरनाक: इलाहाबाद HC

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रेप मामले की सुनवाई के दौरान 42 वर्षीय एक आरोपी को ज़मानत देते हुए कहा है, "लगातार देखा जा रहा है कि निजी टकराव और भावनात्मक मतभेदों को आपराधिक रंग दिया जा रहा है, खासकर असफल प्रेम संबंधों के बाद।" मामले में पीड़िता ने आरोपी पर रेप और ब्लैकमेलिंग समेत कई आरोप लगाए थे।