ब्रेकफास्ट में जैम-टोस्ट और फ्रूट जूस लेने का शरीर पर पड़ता है क्या प्रभाव?
फ्रेंच बायोकेमिस्ट जेसी इनचॉस्पे ने बताया है कि जब कोई व्यक्ति ब्रेकफास्ट में टोस्ट-जैम, शहद संग ओट्स और फ्रूट जूस लेता है तो इससे डोपामाइन का स्तर बढ़ता है जिसे लोग एनर्जी समझ लेते हैं। बकौल जेसी, दिन की शुरुआत चीनी से करने से सेलुलर लेवल पर ऊर्जा कम हो सकती है इसलिए लोगों को प्रोटीन युक्त नाश्ता करना चाहिए।