ब्रोकरेज का अनुमान, ₹1800 के पार जा सकता है रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का शेयर
ब्रोकरेज फर्म CLSA का मानना है कि रिलांयस इंडस्ट्रीज़ के शेयर ₹1800 के स्तर तक जा सकते हैं जो इसमें मौजूदा स्तर से करीब 29% की तेज़ी दिखाता है। CLSA आठवां ऐसा ब्रोकरेज हाउस है जिसने इसके शेयर को ₹1,800 या उससे ज़्यादा का टारगेट प्राइस दिया है। दिसंबर तिमाही में रिलायंस ने ₹2.65 लाख करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया।