ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने इन बैंकिंग शेयरों पर जताया भरोसा, 33% तक बढ़ने का लगाया अनुमान

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने भारतीय बैंकिंग-फाइनेंस सेक्टर के टॉप 10 शेयर चुने हैं और अनुमान लगाया है कि यह शेयर 33% तक बढ़त दिखा सकते हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, ऐक्सिस बैंक और एसबीआई जैसे बड़े बैंक शामिल हैं। बकौल जेफरीज़, मज़बूत बैलेंस शीट, असेट क्वॉलिटी, डिजिटल प्रेज़ेंस जैसे कारणों से ये शेयर आकर्षक हैं।