ब्रिटेन के बैंकिंग समूह बार्कलेज में बड़े स्तर पर छंटनी, लपेटे में आ सकते हैं 5,000 कर्मचारी
ब्रिटेन के बैंकिंग समूह बार्कलेज में बड़े स्तर पर छंटनी की तैयारी है जिसके तहत करीब 5,000 पद खत्म किए जा सकते हैं। बकौल बैंक, अबतक 1,000 पदों पर कटौती हो चुकी है और बाकी 4,000 पद 2026 के अंत तक खत्म किए जा सकते हैं। यह कदम AI के बढ़ते इस्तेमाल और लागत घटाने की योजना का हिस्सा है।