अमेरिका के ब्रुकलिन में 3 मंज़िला इमारत ढही, 2 बच्चों समेत 8 लोगों की हुई मौत, 18 घायल

न्यूयॉर्क (अमेरिका) के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढहने से दो बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए हैं। CNN के अनुसार, रिपोर्ट में इमारत के बाहरी हिस्से की स्थिति खराब बताई गई थी और उसमें स्पष्ट दरारें होने की बात कही गई थी। प्रशासन ने 100+ निर्माण स्थलों का निरीक्षण शुरू किया।