ब्राज़ील के शख्स ने ₹2.7 करोड़ के इंश्योरेंस क्लेम के लिए काटा अपना पैर
ब्राज़ील के एक शख्स को बीमा की राशि हासिल करने के लिए अपना ही पैर काटने का दोषी पाया गया है। उसने चार बीमा पॉलिसियों के तहत $280,000 (करीब ₹2.7 करोड़) तक का मुआवज़ा हासिल करने की कोशिश की थी। बकौल रिपोर्टस, उसने इसके लिए एक फर्ज़ी लूटपाट की घटना और उसमें अपना पैर गंवाने की कहानी रची थी।