ब्राज़ील में ड्राइवर के कंट्रोल खोने पर चट्टान से टकराई यात्रियों से भरी बस, 15 की हुई मौत
पेरनामबुको (ब्राज़ील) में यात्रियों से भरी एक बस के चट्टान से टकराने से कम-से-कम 15 लोगों की मौत हो गई है। हाईवे पर गलत दिशा में बस चला रहे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया जिससे बस सड़क किनारे चट्टान से टकराकर पलट गई। बस में 30 यात्री सवार थे और मृतकों में 11 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं।