inshorts

ब्राज़ील में तख्तापलट की कोशिश के आरोप में पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो किए गए गिरफ्तार

ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को तख्तापलट की साज़िश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनपर 2022 का चुनाव हारने के बाद सेना और समर्थकों के साथ मिलकर सरकार पलटने की योजना बनाने का आरोप है। इसी मामले में कोर्ट उन्हें 27 साल 3 महीने की सज़ा सुना चुका है जिसकी शुरुआत अगले हफ्ते से होने वाली थी।