ब्राज़ील में दशकों बाद बाहरी दुनिया से मिले अलग-थलग रह रहे आवा आदिवासी, मांगा खाना
ब्राज़ील के अमेज़न वर्षावन में दशकों से अलग-थलग रह रहे एक आदिवासी समुदाय के लोगों और सरकारी टीम के सदस्यों के बीच 'दुर्लभ' मुलाकात हुई है। 'सर्वाइवल इंटरनैशनल' ने बताया कि आवा आदिवासियों के इस समूह ने सरकारी टीम से खाना मांगा। बकौल संगठन, इलाके में बाहरी लोगों की घुसपैठ के बढ़ते दबाव के कारण आदिवासियों ने भोजन मांगा होगा।