ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो में मंगलवार को पुलिस द्वारा ड्रग माफिया 'रेड कमांड' को निशाना बनाकर एक अभियान चलाया गया। ड्रग तस्करों के खिलाफ इस ऑपरेशन के दौरान 60 ड्रग तस्कर मारे गए हैं और अभियान के दौरान चार पुलिस अधिकारियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं, 81 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है।