ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को सांसद के रूप में और प्रधानमंत्री की भूमिका निभाने के लिए दो अलग तरह की सैलरी दी जाती है। सांसद के तौर पर उन्हें £91,346 (₹97.20 लाख) प्रति वर्ष मिलते हैं। वहीं, सरकार का नेतृत्व करने के लिए उन्हें सालाना £80,807 (₹86.28 लाख) मिलते हैं। कुल मिलाकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री को लगभग ₹1.83 करोड़/वर्ष वेतन मिलता है।