ब्रिटेन के ब्रिस्टल में है राजा राममोहन राय की कब्र

भारत को कई कुरीतियों से आज़ादी दिलाने वाले महान पुरुष राजा राममोहन राय की कब्र ब्रिटेन में ब्रिस्टल शहर के आर्नोस वेल कब्रिस्तान में है। इंग्लैंड में 1833 में राजा राममोहन राय का 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उस दौरान इंग्लैंड में दाह संस्कार की अनुमति नहीं थी इसलिए उन्हें कब्रिस्तान में दफन किया गया था।