ब्रिटेन की महिला को पानी से है एलर्जी, पानी पीने या नहाने पर शरीर में होती है जलन
ब्रिटेन की 25-वर्षीय महिला केंडल ब्राइस को पानी से एलर्जी है जिसे दुर्लभ बीमारी 'एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया' के नाम से जाना जाता है। केंडल के मुताबिक, नहाने पर उन्हें ऐसा लगता है जैसे किसी ने शरीर पर जलता लाइटर फेंक दिया हो और पानी पीने पर गला जलने लगता है। केंडल नहाने के 2-घंटे बाद तक दर्द से रोती रहती हैं।