ब्रिटेन में 'पूरी तरह से गोल' एक अंडा करीब ₹43,000 ($500) में नीलाम हुआ है। फेंटन फार्म में काम करने वाली एक महिला ने बताया कि उन्होंने अपने 3 साल के करियर में कभी ऐसा गोल अंडा नहीं देखा। उन्हें यह अंडा जनवरी में मिला था और अंडा खराब न हो इसलिए उसे नमक में सहेजकर रखा गया था।