ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) ने बताया है कि ब्रिटेन में 2023 में शराब पीने की वजह से 10,473 लोगों की मौत हुई। ओएनएस के मुताबिक, 2023 का यह आंकड़ा 2022 में दर्ज हुई मौतों के 10,048 मामलों से करीब 4% ज़्यादा है। बकौल ओएनएस, 2019 से तुलना करें तो यह कुल मिलाकर 38% तक बढ़ चुका है।