ब्रिटेन में आर्मी के ट्रक को बनाया गया 'होटल', 1 रात रुकने के लिए देने पड़ते हैं ₹10,000

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के समरसेट में आर्मी के एक ट्रक को 'होटल' बना दिया गया है और इसमें एक रात रुकने का किराया ₹10,000 है। यह होटल एक छोटे से खूबसूरत घर जैसा दिखता है जिसमें 2 लोगों के रुकने की जगह है और यहां पालतू जानवर रख सकते हैं। यह गाड़ी पहले बम निरोधक दस्ते में शामिल थी।