inshorts

ब्रिटेन में ट्रंप के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी; कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

यूके के दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के हेलीकॉप्टर 'मरीन वन' में ब्रिटेन में गुरुवार को तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद हेलीकॉप्टर की एक लोकल एयरफील्ड पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया को मरीन वन से दूसरे हेलीकॉप्टर में बैठाया गया। चेकर्स से लंदन वापस आते समय यह घटना हुई है।