फ्रांस, मोनाको, माल्टा, लक्ज़मबर्ग, और बेल्जियम ने भी फिलिस्तीन को राष्ट्र के तौर पर मान्यता दे दी है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, "हमें दो-राष्ट्र समाधान की संभावना को बनाए रखने के लिए अपनी शक्ति के अनुसार हर संभव प्रयास करना चाहिए।" वहीं, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, "फिलिस्तीनी राष्ट्र का दर्जा एक अधिकार है...इनाम नहीं।"