ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को एचआईवी के प्रति जागरुकता व टेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए होने वाले ब्रिटेन के 'नैशनल एचआईवी टेस्टिंग वीक' के तहत एचआईवी टेस्ट करवाया। उन्होंने विश्व नेताओं से भी अपने-अपने देशों में ऐसा करने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार, इंग्लैंड में 4700 लोग बिना टेस्टिंग के एचआईवी के साथ जी रहे हैं।