वैज्ञानिकों के अनुसार, दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग (हिमखंड) A23a ब्रिटिश आइलैंड के निर्जन क्षेत्र से टकरा सकता है। इसका क्षेत्रफल 3,500 वर्ग किलोमीटर है और यह अंटार्कटिका से उत्तर की ओर दक्षिण जॉर्जिया की तरफ घूम रहा है। एक जहाज़ के कप्तान ने बीबीसी से कहा, "अगर यह पूरी तरह से हमसे छूट जाएं तो मुझे बेहद खुशी होगी।"