inshorts

ब्रिटिश तैराक ने युद्धग्रस्त होर्मुज़ स्ट्रेट में की 15 किमी तैराकी

ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू (56) ने होर्मुज़ स्ट्रेट में 3 दिनों में 15 किलोमीटर तैराकी की है। इस दौरान उनके पास तेल-टैंकर और गैस-जहाज़ पर हमले भी हुए। UNEP से जुड़े प्यू का मकसद युद्ध से समुद्री पर्यावरण को हो रहे नुकसान की ओर दुनिया का ध्यान खींचना था। वह लाल सागर और इंग्लिश चैनल में तैराकी कर चुके हैं।