ब्रिटिश नौसेना ने अपने ड्रेस कोड में बदलाव कर औपचारिक अवसरों पर महिला अधिकारियों को मेस जैकेट के साथ साड़ी सहित अन्य सांस्कृतिक परिधान पहनने की अनुमति दे दी है। रॉयल नेवी रेस डायवर्सिटी नेटवर्क के चेयरमैन जैक कनानी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें कैप्टन दुर्दाना अंसारी जैकेट के साथ साड़ी पहने दिख रही हैं।