बिहार के पटना में गंगा घाट पर मनाए जाने वाले एक पारंपरिक उत्सव को करीब 225 साल पहले एक कलाकार ने अपनी पेंटिंग में उतारा था। यह दुर्लभ पेंटिंग लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित है। इस पेंटिंग में महिलाएं गंगा किनारे फल चढ़ाते हुए धार्मिक अनुष्ठान करती दिखती हैं और यह दृश्य छठ पूजा की परंपराओं से मिलता-जुलता है।