ब्रिटिश कंटेंट क्रिएटर निक बुकर ने करवाचौथ पर अपनी भारतीय पत्नी के लिए व्रत रखा और उन्होंने व्रत तोड़ने का एक वीडियो शेयर किया जो लोगों को पसंद आ रहा है। दिल्ली में रहने वाले बुकर इस वीडियो में अपनी दिनचर्या के साथ करवाचौथ समेत दिवाली पर्व के बारे में भी लोगों को जानकारी दे रहे हैं।