सीबीएसई 10वीं और 12वीं का बोर्ड एग्ज़ाम देने जा रहे छात्रों के लिए मानसिक तनाव जैसी मुश्किलों को हैंडल करने में मदद के लिए 1 फरवरी से फ्री साइको-सोशल काउंसलिंग शुरू करेगा। इसका लाभ छात्र व अभिभावक 4 अप्रैल तक ले सकते हैं। सीबीएसई ने इसके लिए आईवीआरएस टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 जारी किया है जिसपर चौबीस घंटे जानकारी मिलेगी।