बोर्ड के पेपर लीक के दावे आधारहीन हैं: अफवाहों पर CBSE

सीबीएसई ने बोर्ड के पेपर लीक होने की अफवाहों को नकारा है। सीबीएसई ने कहा, "बोर्ड ने सुचारू और उचित तरीके से परीक्षा कराने के व्यापक इंतज़ाम किए हैं। संज्ञान में आया है कि यूट्यूब, फेसबुक, X और बाकी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर...दावा किया जा रहा है कि 2025 की परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं। ये अफवाहें आधारहीन हैं।"