बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कमेंट्री करेंगे चेतेश्वर पुजारा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) में कमेंटेटर के तौर पर अपनी सेवा देते नज़र आएंगे। पुजारा टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर कमेंट्री करेंगे। गौरतलब है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पुजारा को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया में 22 नवंबर से खेली जाएगी।