बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले चोटिल हुए शुभमन गिल, पहले टेस्ट में खेलने पर संशय

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। गिल के हाथ में चोट लगने के बाद पर्थ में 22 नवंबर से होने वाले पहले टेस्ट में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। रिपोर्ट्स हैं कि अभिमन्यु ईश्वरन को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।