कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक घोड़ी ने 6 वर्षीय बच्चे को लात मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के सामने आए सीसीटीवी फुटेज में घोड़ी के लात मारने पर बच्चे का सिर चबूतरे से टकराता दिखा। बारात निकलने से पहले दूल्हा मंदिर में दर्शन करने गया था और इसी दौरान बच्चा वहां से निकला था।