बारात पहुंचने के पहले ही दूल्हे ने कर दी ये मांग, यूपी में बदहवास होकर सदमे में पहुंची दुल्हन

यूपी के औरैया में बारात दुल्हन पक्ष के दरवाज़े पहुंची लेकिन दूल्हे पक्ष की ₹50,000 नकद और बाइक की मांग पूरी ना होने के चलते दूल्हा पक्ष बाहर से ही बारात वापस लेकर चला गया। इस घटना से दुल्हन बदहवास हो गई और वह व उसका परिवार सदमे में चला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।