inshorts

बारात में नाचने पर लोगों की गिरफ्तारी वाले कानून पर चुप था 'खान मार्केट गैंग': PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बारात में 10 से अधिक लोगों के डांस करते पकड़े जाने पर गिरफ्तारी वाले अंग्रेज़ों के कानून (ड्रामेटिक परफॉर्मेंस ऐक्ट) को उनकी सरकार ने खत्म कर दिया। उन्होंने कहा, "देश के आज़ाद होने के 75 साल तक यह कानून चलता रहा...लुटियंस जमात और खान मार्केट गैंग ऐसे कानून पर चुप क्यों थे।"