बारात लेकर हिमाचल पहुंचा दूल्हा, पता चला 'ऐसी कोई लड़की वहां नहीं'

ऊना (हिमाचल प्रदेश) में मंगलवार को नारी गांव से एक युवक बारात लेकर सिंगा गांव पहुंचा लेकिन वहां पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने दुल्हन की तस्वीर देखकर बताया कि ऐसी कोई लड़की यहां नहीं रहती। बकौल रिपोर्ट्स, दूल्हे के 2 पड़ोसियों ने ₹50,000 लेकर उसे लड़की से बिना मिलाए शादी तय कराई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।