नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत
नाइजीरिया के बोर्नो में शनिवार को सेना के काफिले पर लैंडमाइन विस्फोट और गोलीबारी से 10 सैनिकों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। 'सिविलियन जॉइंट टास्क फोर्स' के 5 सदस्य भी मारे गए। हमला बोको हराम के विद्रोहियों का माना जा रहा है। 6 घायल सैनिकों को मैमलारी मिलिट्री अस्पताल भेजा गया है।