ब्रेन डेड के बाद MP के बुज़ुर्ग का दिल व लिवर किया गया दान, बचाई गई 2 लोगों की ज़िंदगी
सागर (एमपी) में ब्रेन डेड घोषित किए गए बलिराम कुशवाहा नामक 61-वर्षीय बुज़ुर्ग के परिवार ने उनका दिल और लिवर दान किया जिससे 2-लोगों की ज़िंदगी बचाई जा सकी। बुज़ुर्ग का दिल भोपाल एम्स में एक मरीज़ जबकि लिवर इंदौर में एक मरीज़ को दान किया गया। उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बुज़ुर्ग के परिवार के निर्णय की सराहना की है।